शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जयहिंद प्रोजेक्ट्स (Jaihind Projects) को तीन ठेके मिले

जयहिंद प्रोजेक्ट्स (Jaihind Projects) को नये ठेके मिले हैं।  

कंपनी को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) से 30.39 करोड़ और गुजरात स्टेट पेट्रोनेट (GSPL) से 14.17 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं। कंपनी को इंडियन ऑयल से भारतीय रेलवे के मौजूदा बरुनी-कानपुर पाइपलाइन की रि-रूटिंग से संबंधित कार्यों के लिए दिया गया है।

वहीं कंपनी को 14.17 करोड़ रुपये का ठेका डुमरी से बरुनी के बीच लगभग 64 किलोमीटर लंबी क्रूड ऑयल पाइपलाइन बिछाने के लिए दिया गया है।
इसके अलावा कंपनी को 3.71 करोड़ रुपये का ठेका पार्ले कनेक्टिविटी परियोजनाओं के लिए भी दिया गया है। 
कंपनी की यह खबर बुधवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर गुरुवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 3.98% की बढ़त के साथ 13.85 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 08 जनवरी 2014) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!