शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अंतरिम लाभांश पर विचार के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा की बैठक

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने निदेशक मंडल की बैठक 15 जनवरी 2014 को बुलायी है।
बैंक ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को दी गयी विज्ञप्ति में बताया है कि इस बैठक में कारोबारी साल 2013-14 के लिए अंतरिम लाभांश (Interim Dividend) की घोषणा पर विचार किया जायेगा। इस लाभांश की अदायगी के लिए बैंक ने 21 जनवरी 2014 की रिकॉर्ड तिथि तय की है।  
बीएसई में आज दोपहर 01.53 बजे बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 1.21% की गिरावट के साथ 622.25 रुपये है। इससे पहले यह ऊपर की ओर 633.30 रुपये और नीचे की ओर 618 रुपये तक गया। कल के कारोबार में यह 629.85 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 09 जनवरी 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख