शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन्फोसिस (Infosys) का मुनाफा 19% बढ़ा, शेयर चढ़े

कारोबारी साल 2013-14 की तीसरी तिमाही में आईटी (IT) क्षेत्र की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी इन्फोसिस (Infosys) का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़ा है।

इस दौरान तिमाही-दर-तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा 19% बढ़ कर 2875 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2407 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था।

इस दौरान कंपनी की आय तिमाही-दर-तिमाही आधार पर मामूली बढ़ी है। जुलाई-सितंबर 2013 तिमाही में 12,965 करोड़ रुपये की तुलना में अक्टूबर-दिसंबर 2013 तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय बढ़ कर 13,026 करोड़ रुपये रही है।
इस दौरान कंपनी की प्रति शेयर आमदनी यानी ईपीएस (EPS) में भी इजाफा हुआ है। पिछली तिमाही के 42 रुपये 12 पैसे के मुकाबले इस बार 50 रुपये 32 पैसे रही है। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 3556 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। यह सुबह 10:15 बजे 2.84% की बढ़त के साथ 3549 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 10 जनवरी 2013)  

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!