शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) का मुनाफा 30% बढ़ा

कारोबारी साल 2013-14 की तीसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) का मुनाफा बढ़ा है।

इस दौरान बैंक का मुनाफा 30% बढ़ कर 347 करोड़ रुपये हुआ है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 267 करोड़ रुपये रहा था। 

इसी अवधि में बैक की कुल आय 22% बढ़ कर 2624 करोड़ रुपये हो गयी है। जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 2156 करोड़ रुपये रही थी।
इस दौरान कंपनी की प्रति शेयर आमदनी भी बढ़ी है। पिछले साल की समान अवधि में 5 रुपये 51 पैसे के मुकाबले इस बार यह 6 रुपये 62 पैसे दर्ज हुई है। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 2:55 बजे यह 2.45% के नुकसान के साथ 406.60 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 10 जनवरी 2014) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!