शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की वैश्विक बिक्री घटी

विश्व बाजार में टाटा मोटर्स (Tata Motors) की मासिक बिक्री दिसंबर 2013 में 20% घट कर 79,220 गाड़ियों की रही है।

इस बिक्री में जगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) की गाड़ियाँ भी शामिल हैं। वहीं दिसंबर 2012 में यह 98,968 दर्ज हुई थी।

कारोबारी गाड़ियों की बिक्री में 19% की बढ़ोतरी दिखी है। इसकी वैश्विक बिक्री में कारोबारी वाहनों की संख्या 29,499 रही।
दिसंबर 2013 में सभी यात्री वाहनों को मिला कर कुल 49,721 गाड़ियाँ बिकीं। पिछले साल दिसंबर के 46,925 की तुलना में यह 5% अधिक है। 
टाटा यात्री वाहनों की बिक्री दिसंबर 2013 में 9477 रही। दिसंबर 2013 में जगुआर लैंड रोवर की वैश्विक बिक्री 25% चढ़ कर 40,244 गाड़ियों की रही जो दिसंबर 2012 में 32,282 दर्ज हुई थी। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में सुबह 10:48 बजे यह 0.86% की बढ़त के साथ 375 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 15 जनवरी 2014) 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!