शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने जारी किया स्पष्टीकरण

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने पैतृक कंपनी द्वारा हिस्सेदारी बढ़ाने संबंधी खबर पर स्टॉक एक्सचेंजों को स्पष्टीकरण जारी किया है।
एक कारोबारी दैनिक में छपी एक खबर के बारे में एक्सचेंजों ने कंपनी ने स्पष्टीकरण माँगा था। इस खबर में यह कहा गया था कि मारुति सुजुकी की पैतृक कंपनी द्वारा इसमें हिस्सेदारी बढ़ायी जा सकती है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को जारी स्पष्टीकरण में इसने कहा है कि कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक में इस तरह की कोई भी मसला नहीं आया है। ऐसे में हम इस खबर के बारे में कोई टिप्पणी करने की स्थिति में नहीं हैं। 
बीएसई में आज सुबह 11.28 बजे कंपनी का शेयर 0.06% की मामूली कमजोरी के साथ 1773.60 रुपये पर है। इससे पहले आज यह ऊपर की ओर 1786.05 रुपये और नीचे की ओर 1762 रुपये तक चला गया था। कल बीएसई में यह शेयर 1774.60 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 15 जनवरी 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!