शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अदानी पोर्ट्स (Adani Ports) ने जारी किया स्पष्टीकरण

अदानी पोर्ट्स (Adani Ports) ने गुजरात उच्च न्यायालय के फैसले को लेकर स्पष्टीकरण दिया है।  

बीते 13 जनवरी 2014 को गुजरात उच्च न्यायालय ने कंपनी की मुंद्रा स्थित 12 उत्पादन इकाईयों को बंद करने का आदेश दिया था। इसी फैसले पर कंपनी ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि न्यायालय का यह फैसला कंपनी के पोर्ट संचालन के खिलाफ न होकर 12 उत्पादन इकाईयों के खिलाफ था। कंपनी ने साफ किया कि इस फैसले से कंपनी के मुंद्रा पोर्ट पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है और इसका संचालन सामान्य है। 

गौरतलब है कि गुजरात न्यायालय ने कंपनी के 12 उत्पादन इकाईयों को पर्यावरण एवं वन विभाग की मंजूरी मिलने तक बंद करने का आदेश दिया था। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 1:18 बजे यह 0.67% की बढ़त के साथ 150.70 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2014) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख