शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आंध्र बैंक (Andhra Bank) ने की 11% अंतरिम लाभांश की घोषणा

आंध्र बैंक (Andhra Bank) ने कारोबारी साल 2013-14 के लिए अंतरिम लाभांश (Interim Dividend) की घोषणा कर दी है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को दी गयी विज्ञप्ति में इसने बताया है कि बैंक के निदेशक मंडल की 16 जनवरी 2014 को हुई बैठक में शेयर धारकों को शेयर के अंकित मूल्य का 11% यानी 1.10 रुपये प्रति शेयर बतौर अंतरिम लाभांश देने पर सहमति बनी। शेयर धारकों को लाभांश की यह अदायगी 31 जनवरी 2014 को की जायेगी। 
बीएसई में आज दोपहर 03.29 बजे आंध्र बैंक का शेयर 1.03% की कमजोरी के साथ 62.35 रुपये पर है। आज के कारोबार में इससे पहले यह ऊपर की ओर 63.55 रुपये और नीचे की ओर 62.00 रुपये तक गया। कल बीएसई पर यह शेयर 63 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!