शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कॉर्पोरेशन बैंक (Corporation Bank) ने जियोजित (Geojit) से मिलाया हाथ

कॉर्पोरेशन बैंक (Corporation Bank) ने जियोजित (Geojit) के साथ समझौते की खबर पर स्पष्टीकरण जारी किया है।  

'कॉर्पोरेशन बैंक ने समेकित खाते के लिए जियोजित के साथ किया करार' शीर्षक से छपी खबर के बारे में स्पष्टीकरण देते हुए बैंक ने कहा है कि इसने अपने खुदरा ग्राहकों को ट्रेडिंग अकाउंट सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए जियोजित बीएनपी परिबास फाइनेंशियल सर्विसेज (Geojit BNP Paribas Financial Services) के साथ समझौता किया है। बैंक के खुदरा ग्राहकों को इससे पहले ट्रेडिंग एकाउंट संबंधी सेवाएँ एचएसबीसी इन्वेस्ट डायरेक्ट द्वारा दी जा रही थी। अब एचएसबीसी इन्वेस्ट डायरेक्ट यह सुविधा नहीं देगा।  

आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 0.46% की बढ़त के साथ 264 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2014) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख