शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेट एयरवेज: सीईओ गैरी केनेथ ने दिया इस्तीफा

जून 2013 के बाद से यह दूसरा मौका है जब किसी मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) ने जेट एयरवेज (Jet Airways) से इस्तीफा दिया है।
जेट एयरवेज का सीईओ पद सँभालने के महज छह महीने के भीतर गैरी केनेथ ने कल इस्तीफा दे दिया। उनका यह इस्तीफा तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। जेट एयरवेज ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को दी गयी विज्ञप्ति में बताया है कि नया सीईओ चुने जाने तक कंपनी के सीएफओ रविशंकर गोपालकृष्णन इसके कार्यवाहक सीईओ की जिम्मेदारी सँभालेंगे। 
बीएसई में आज सुबह 10.52 बजे जेट एयरवेज का शेयर 0.82% की कमजोरी के साथ 266.50 रुपये है। इससे पहले यह नीचे की ओर 263.85 रुपये और ऊपर की ओर 269 रुपये तक गया। कल बीएसई में यह शेयर 268.70 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 17 जनवरी 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!