शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने जारी किया स्पष्टीकरण

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने पेट्रोनास (Petronas) की खबर पर स्पष्टीकरण दिया है। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 20 अरब डॉलर की वेनेजुएला परियोजना में पेट्रोनास की 11% हिस्सेदारी खरीदने संबंधी खबर पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि कंपनी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए अवसरों की तलाश में है। हालाँकि कंपनी इस खबर पर कुछ भी कहना नहीं चाहती है। यदि भविष्य में इस तरह का कोई सौदा होता है तो उसके बारे में उपयुक्त जानकारी दी जायेगी। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 12:40 बजे यह 0.77% की बढ़त के साथ 892 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 17 जनवरी 2014) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!