शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विप्रो (Wipro) का मुनाफा बढ़ा

अक्टूबर-दिसंबर 2013 तिमाही में विप्रो (Wipro) का कंसोलिडेटेड मुनाफा 4% बढ़ा है।

इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 2015 करोड़ रुपये रहा है, जबकि जुलाई-सितंबर 2013 तिमाही में कंपनी को 1932 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी के मुनाफे में मामूली बढ़त दर्ज हुई है। 

कारोबारी साल 2013-14 की तीसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय 3% बढ़ कर 11337 करोड़ रुपये रहा है। जो कि बीती तिमाही में 10990 करोड़ रुपये रहा था। 
कंपनी के नतीजों की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 3.15% के नुकसान के साथ 552.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 17 जनवरी 2014) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख