शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडोको रेमेडीज (Indoco Remedies) ने जारी किया स्पष्टीकरण

इंडोको रेमेडीज (Indoco Remedies) ने शेयर भाव में अस्थिरता की खबर पर स्पष्टीकरण दिया है। 

कंपनी ने स्पष्ट करते हुए कहा है कि उसे अमेरिकी खाद्य एवं औषधि विभाग (यूएसएफडीए) से किसी तरह का कोई नोटिस नहीं मिला है। 

गौरतलब है कि यूएसएफडीए ने कंपनी के गोवा संयंत्र 2 का अगस्त 2013 में जाँच की थी। कंपनी ने साफ किया है कि कंपनी को फिलहाल यूएसएफडीए से कोई चेतावनी पत्र नहीं मिला है। 
यह खबर शनिवार को आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 19.99% के नुकसान के साथ 110.70 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 जनवरी 2014)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख