शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियन पेंट्स (Asian Paints) को 329.35 करोड़ रुपये का मुनाफा

एशियन पेंट्स (Asian Paints) ने अक्टूबर-दिसंबर 2013 की तिमाही के नतीजे पेश कर दिये हैं।
इस तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 329.35 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में इसका मुनाफा 335.23 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी की कुल आय 3481.99 रुपये रही, जबकि की पिछले साल की इसी तिमाही में यह 3080.40 करोड़ रुपये थी। इस तिमाही के आँकड़े पिछले साल की समान तिमाही के आँकड़ों से तुलनीय नहीं हैं। 
कंपनी ने नतीजे सोमवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद पेश किये हैं। इसलिए बाजार की प्रतिक्रिया मंगलवार को ही कंपनी के शेयर भाव पर दिखेगी। हालाँकि आज के कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा था। बीएसई में कंपनी का शेयर 484.05 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि इसकी गिरावट में कमी आयी। बीएसई में कंपनी का शेयर 1.65 रुपये यानी 0.34% की कमजोरी के साथ 490.10 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 जनवरी 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!