शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेट एयरवेज (Jet Airways) : मुंबई-पेरिस के बीच शुरू होगी नयी उड़ान

जेट एयरवेज (Jet Airways) ने अपने अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के विस्तार की दिशा में कदम उठाया है।
इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए जेट एयरवेज ने मुंबई से पेरिस के बीच अपनी दैनिक प्रत्यक्ष उड़ान सेवा का आरंभ करने की घोषणा की है। यह नयी सेवा 14 मई 2014 से एक एयरबस ए330 वायुयान के साथ प्रभावी होगी। 
कंपनी की यह खबर आज बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर कल बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। यह बीएसई में 0.59% की बढ़त के साथ 265.35 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 जनवरी 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!