शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फिनोलेक्स केबल्स (Finolex Cables) को 200 करोड़ रुपये का ठेका

फिनोलेक्स केबल्स (Finolex Cables) को एक नया ठेका मिला है।
यह ठेका 200 करोड़ रुपये का है। कंपनी को यह ठेका नेशनल ऑप्टिक फाइबर नेटवर्क परियोजना के लिए प्राप्त हुआ है। इस परियोजना का लक्ष्य लगभग 2.50 लाख ग्राम पंचायतों को बेहतर ई-गवर्नेंन्स, ई-हेल्थ सर्विसेज तथा एजुकेशनल सर्विसेस पहुँचाना है।
ठेका मिलने की यह खबर मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर बुधवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। मंगलवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा। बीएसई में यह 3.71% की मजबूती के साथ 83.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 21 जनवरी 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख