शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पूँजी जुटाने के लिए जीएमआर इन्फ्रा (GMR Infrastructure) की बैठक

जीएमआर इन्फ्रास्ट्रक्चर (GMR Infrastructure) के निदेशक मंडल की 24 जनवरी 2014 को बैठक बुलायी गयी है।
कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को दी गयी विज्ञप्ति में बताया है कि 24 जनवरी को होने वाली इस बैठक में विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉण्ड (FCCB) या किन्हीं अन्य प्रतिभूतियों के जरिये पूँजी जुटाने की योजना पर विचार किया जायेगा। बीएसई में आज सुबह 10.12 बजे कंपनी के शेयर में 1.68% की कमजोरी है और यह 23.35 रुपये पर है। कल बीएसई में यह 23.75 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 22 जनवरी 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!