शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रेमंड (Raymond) का मुनाफा बढ़ा, शेयर चढ़ा

कारोबारी साल 2013-14 की तीसरी तिमाही में रेमंड (Raymond) का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़ कर 57 करोड़ रुपये हो गया है। 

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 13 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में शानदार वृद्धि हुई है।

अक्टूबर-दिसंबर 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय 15% बढ़ कर 1208 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि बीते साल की इसी तिमाही में यह 1053 करोड़ रुपये रही थी। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में सुबह 11 बजे यह 3.18% की बढ़त के साथ 309.60 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 23 जनवरी 2014) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!