शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) का मुनाफा बढ़ कर 410 करोड़ रुपये

कारोबारी साल 2013-14 की तीसरी तिमाही में भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) का कंसोलिडेटेड मुनाफा 61% बढ़ा है। 

इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 410 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 254 करोड़ रुपये रहा था। 

अक्टूबर-दिसंबर 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय 4% बढ़ कर 2731 करोड़ रुपये रही है। जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 2626 करोड़ रुपये रही थी। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 2:20 बजे यह 2.39% की बढ़त के साथ 169 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 23 जनवरी 2014) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!