शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मास्टेक (Mastek) का मुनाफा बढ़ा, शेयर लुढ़के

कारोबारी साल 2013-14 की तीसरी तिमाही में मास्टेक (Mastek) के मुनाफे में शानदार वृद्धि हुई है।  

इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 18 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 8 करोड़ रुपये रहा था। 

अक्टूबर-दिसंबर 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय 5% बढ़ कर 240 करोड़ रुपये हो गयी है। जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 228 करोड़ रुपये रही थी। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में यह सुबह 11:25 बजे 3.18% के नुकसान के साथ 182.65 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 24 जनवरी 2014)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!