शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) का मुनाफा बढ़ कर 107 करोड़ रुपये

कारोबारी साल 2013-14 की तीसरी तिमाही में कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) का मुनाफा 34% बढ़ा है।  

इस दौरान बैंक का मुनाफा बढ़ कर 107 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 80 करोड़ रुपये रहा था। 

अक्टूबर-दिसंबर 2013 तिमाही में बैंक की कुल आय 11% बढ़ कर 1167 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 1051 करोड़ रुपये रहा था। 
शेयर बाजार में बैंक के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। हालाँकि इस खबर के बाद बीएसी में बैंक का शेयर हरे निशान पर लौटने में कामयाब रहा, लेकिन जल्द ही यह बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर फिसल गया। दोपहर 3:25 बजे 0.38% की कमजोरी के साथ 105.10 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 24 जनवरी 2014) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!