शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

किर्लोसकर ब्रदर्स (Kirloskar Brothers) का मुनाफा बढ़ कर 20 करोड़ रुपये

अक्टूबर-दिसंबर 2013 तिमाही में किर्लोसकर ब्रदर्स (Kirloskar Brothers) घाटे से मुनाफे में आ गयी है।  

इस दौरान कंपनी को 20 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 5 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। 

इस दौरान कंपनी की कुल आय 10% बढ़ कर 439 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 400 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 
आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 1.00% की बढ़त के साथ 147 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 जनवरी 2014) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!