शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईओबी (IOB) का मुनाफा घटा

कारोबारी साल 2013-14 की तीसरी तिमाही में इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) के मुनाफे में 35% की गिरावट आयी है।
इस दौरान बैंक का मुनाफा घट कर 75 करोड़ रुपये हो गया है। जो कि पिछले साल की समान अवधि में 116 करोड़ रुपये रहा था।
अक्टूबर-दिसंबर 2013 तिमाही में बैंक की कुल आय 6% बढ़ कर 6190 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 5847 करोड़ रुपये रही थी।
आज शेयर बाजार में बैंक के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में इस खबर के बाद बैंक का शेयर दिन के निचले स्तर तक नीचे लुढ़क गया। यह 5.83% के नुकसान के साथ 43.65 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 29 जनवरी 2014) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!