शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आर सिस्टम्स इंटरनेशनल (R Systems International) की 7 फरवरी को बैठक

आईटी कंसल्टिंग क्षेत्र से जुड़ी कंपनी आर सिस्टम्स इंटरनेशनल (R Systems International) ने 31 दिसंबर 2013 को समाप्त हुए कारोबारी साल के नतीजों पर विचार करने के लिए निदेशक मंडल की बैठक बुलायी है।
यह बैठक 07 फरवरी 2014 को होगी। कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को दी गयी विज्ञप्ति में बताया है कि कंपनी के निदेशक मंडल द्वारा इस बैठक में 31 दिसंबर को समाप्त कारोबारी साल के लिए अंतरिम लाभांश (Interim dividend) की अदायगी पर भी विचार किया जायेगा।
बीएसई में आज सुबह 09.46 बजे कंपनी का शेयर 2.65% की तेजी के साथ 387.80 रुपये पर है। हालाँकि इससे पहले यह ऊपर की ओर 390 रुपये तक चला गया था। बीएसई में कल यह शेयर 377.80 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!