शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मदरसन सूमी (Motherson Sumi) के मुनाफे में शानदार वृद्धि, शेयर उछले

कारोबारी साल 2013-14 की तीसरी तिमाही में मदरसन सूमी (Motherson Sumi) का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़ा है।  

इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 250 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 103 करोड़ रुपये रहा था।

अक्टूबर-दिसंबर 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय 20% बढ़ कर 7,989 करोड़ रुपये रही है। बीते वर्ष की इसी तिमाही में इसकी आमदनी 6,663 करोड़ रुपये रही थी।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख है। बीएसई में इस खबर के बाद कंपनी का शेयर 202.60 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। दोपहर 12:30 बजे यह 9.76% की मजबूती के साथ 197.95 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2014)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!