शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईआरबी इन्फ्रा (IRB Infra) ने घोषित किया 20% लाभांश

सड़क एवं राजमार्ग निर्माण से संबंधित कंपनी आईआरबी इन्फ्रा (IRB Infra) ने कारोबारी साल 2013-14 के लिए दूसरे अंतरिम लाभांश की घोषणा कर दी है।
कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को दी गयी विज्ञप्ति में बताया है कि साल 2013-14 के लिए शेयरधारकों को 10 रुपये अंकित मूल्य के प्रत्येक शेयर पर 2 रुपये का दूसरा अंतरिम लाभांश दिया जायेगा। कंपनी ने यह भी सूचित किया है कि यह अदायगी 17 फरवरी 2014 या इससे पहले की जायेगी। 
आईआरबी इन्फ्रा के शेयर में आज तेजी का रुख है। बीएसई में आज दोपहर 02.23 बजे कंपनी का शेयर भाव लगभग 4% की मजबूती के साथ 76.30 रुपये है। आज इससे पहले कंपनी का शेयर ऊपर की ओर 77.50 रुपये तक चला गया था। शेयर की इस तेजी को भारी कारोबारी मात्रा का भी सहारा मिला है। दो हफ्तों औसत कारोबारी मात्रा 5.47 लाख के मुकाबले अब तक इसके 6.46 लाख शेयरों में कामकाज हो चुका है। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख