शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पेट्रोनेट एलएनजी (Petronet LNG) की आमदनी बढ़ी, मुनाफे में कमी

अक्टूबर-दिसंबर 2013 में पेट्रोनेट एलएनजी (Petronet LNG) के मुनाफे में भारी गिरावट आयी है।
कारोबारी साल 2013-14 की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 135.55 करोड़ रुपये रहा है, जो इससे पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 57.44% कम है। अक्टूबर-दिसंबर 2012 में इसका शुद्ध लाभ 318.50 करोड़ रुपये रहा था। भले ही कंपनी का मुनाफा घटा हो लेकिन इसकी कुल आय में वृद्धि दर्ज की गयी है। अक्टूबर-दिसंबर 2013 में इसकी कुल आमदनी इससे पिछले साल की समान अवधि के 8,437.70 करोड़ रुपये से बढ़ कर 9,403.37 करोड़ रुपये हो गयी है। 
शेयर बाजार में पेट्रोनेट एलएनजी के शेयर में मजबूती दिख रही है। बीएसई में आज दोपहर 02.54 बजे कंपनी का शेयर भाव लगभग 2.44% की बढ़त के साथ 107.25 रुपये है। आज इससे पहले कंपनी का शेयर ऊपर की ओर 109.40 रुपये और नीचे की ओर 104.30 रुपये तक गया था। शेयर की इस तेजी को भारी कारोबारी मात्रा का भी सहारा मिला है। दो हफ्तों औसत कारोबारी मात्रा 1.02 लाख के मुकाबले अब तक इसके 3.96 लाख शेयरों में कामकाज हो चुका है। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख