शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कार्बोरंडम यूनिवर्सल (Carborundum Universal) देगा 75% लाभांश

कार्बोरंडम यूनिवर्सल (Carborundum Universal) ने कारोबारी साल 2013-14 के लिए अंतरिम लाभांश की घोषणा कर दी है।
कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को दी गयी विज्ञप्ति में बताया है कि 31 जनवरी 2014 को इसके निदेशक मंडल की बैठक में एक रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर के लिए 0.75 रुपये अंतरिम लाभांश देने को मंजूरी दी गयी।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर में गिरावट दिख रही है। बीएसई में आज दोपहर 03.29 बजे कंपनी का शेयर भाव लगभग 1.6% की बढ़त के साथ 137.55 रुपये है। आज इससे पहले कंपनी का शेयर ऊपर की ओर 142 रुपये और नीचे की ओर 136.10 रुपये तक गया था। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!