शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईएनजी वैश्य बैंक (ING Vysya Bank) का मुनाफा मामूली बढ़ा

अक्टूबर-दिसंबर 2013 तिमाही में आईएनजी वैश्य बैंक (ING Vysya Bank) का मुनाफा बढ़ कर 167 करोड़ रुपये हो गया है।  

पिछले साल की समान अवधि में बैंक को 162 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह बैंक के मुनाफे में 3% की वृद्धि हुई है।

इस दौरान बैंक की कुल आय 4% बढ़ कर 1488 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 1425 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
बैंक की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का बैंक के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में बैंक के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 0.81% की कमजोरी के साथ 521.10 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2014) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!