शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा पावर (Tata Power) ने बेची एरुटिमिन (Arutimin) में हिस्सेदारी

टाटा पावर (Tata Power) ने इंडोनेशिया-स्थित कोयला कंपनी में 30% हिस्सेदारी बेच दी है।
कंपनी ने पीटी एरुटिमिन इंडोनेशिया (PT Arutimin Indonesia) में अपनी यह हिस्सेदारी बैकरी समूह (Bakrie Group) को लगभग 50 करोड़ डॉलर में बेची है। टाटा पावर ने अपने पूर्ण स्वामित्व वाली इकाइयों के मार्फत यह सौदा किया है, जिसके अगले तीन महीनों में पूरा होने की संभावना है। जानकारों के अनुसार कंपनी ने अपने कर्जों के बोझ को कम करने के लिए ऐसा किया है।  
कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को यह सूचना शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद दी है। ऐसे में शेयर बाजार में इसका असर सोमवार को ही दिखायी देगा। शुक्रवार को बीएसई में टाटा पावर का शेयर 2.71% की बढ़त के साथ 73.95 रुपये पर बंद हुआ। कल यह ऊपर की ओर 74.45 रुपये और नीचे की ओर 71.85 रुपये तक गया। (शेयर मंथन, 01 फरवरी 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख