शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीवीएस मोटर (TVS Motor): कुल बिक्री में 6%, निर्यात में 39% की वृद्धि

जनवरी 2014 में टीवीएस मोटर (TVS Motor) ने 1,86,131 गाड़ियों की बिक्री की है, जो पिछले साल की इसी अवधि में इसकी बिक्री के मुकाबले 6% अधिक है।
जनवरी 2013 में इसने 1,75,931 गाड़ियाँ बेची थीं।
कंपनी के कुल निर्यात में इस दौरान 39% की बढ़ोतरी हुई है। जनवरी 2013 के 20,723 वाहनों के मुकाबले बीते महीने इसने 28,875 वाहनों का निर्यात किया। 
इसके तिपहियों की बिक्री में 52% की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है और यह इस दौरान 6,737 तिपहिया वाहन बेचने में सफल रही है। 
स्कूटरों की बिक्री में शानदार वृद्धि की बदौलत टीवीएस मोटर के दोपहियों की बिक्री में साल-दर-साल 5% की वृद्धि हुई। लेकिन इसके मोटरसाइकिलों की बिक्री में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। जनवरी 2013 के 64,555 के मुकाबले जनवरी 2014 में इसने 65,449 मोटरसाइकिलों की बिक्री की। (शेयर मंथन, 01 फरवरी 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख