शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीसीपीएल (GCPL) को 195.77 करोड़ रुपये का मुनाफा

गोदरेज कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स लिमिटेड (Godrej Consumer Products Limited) का कंसोलिडेटेड मुनाफा अक्टूबर-दिसंबर 2013 में 195.77 करोड़ रुपये रहा है।
अक्टूबर-दिसंबर 2012 में इसने 172.20 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया था।
इस दौरान कंपनी की आमदनी 1,712.68 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1,999.60 करोड़ रुपये हो गयी है। इस अवधि में किये गये अधिग्रहणों, विलयों की वजह से इन नतीजों की आपस में तुलना नहीं की जा सकती। 
कंपनी के निदेशक मंडल की 01 फरवरी 2014 को हुई बैठक में कारोबारी साल 2013-14 के लिए तीसरे अंतरिम लाभांश की घोषणा की गयी। शेयरधारकों को एक रुपये अंकित मूल्य के प्रत्येक शेयर के लिए एक रुपये का लाभांश दिया जायेगा। 
शेयर बाजार में शुक्रवार के कारोबार में कंपनी के शेयर में मजबूती दर्ज की गयी। कल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में इसका शेयर भाव 5.1% की तेजी के साथ 751.10 रुपये रहा। (शेयर मंथन, 01 फरवरी 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख