शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की बिक्री में 34.35% गिरावट

ऑटो क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने जनवरी 2014 में 40,481 वाहन बेचे हैं।
यह जनवरी 2013 में कंपनी द्वारा बेचे गये 61,660 वाहनों के मुकाबले 34.35% कम है।
साल 2014 के पहले महीने के दौरान टाटा मोटर्स ने घरेलू बाजार में 36,657 वाहन बेचे हैं, जबकि 3,824 वाहनों का निर्यात किया है। पिछले साल जनवरी में इसने घरेलू बाजार में 57,780 वाहन बेचे थे, जबकि 3,880 वाहनों का निर्यात किया था। 
टाटा मोटर्स को यात्री वाहन (Passenger Vehicles) और व्यावसायिक वाहन (Commercial Vehicles) - दोनों सेगमेंट की बिक्री में गिरावट का सामना करना पड़ा है। इसने जनवरी 2013 के 15,209 के मुकाबले जनवरी 2014 में 10,974 यात्री वाहनों की बिक्री की है।
साल 2014 के पहले महीने में इसने 25,683 व्यावसायिक वाहन बेचे हैं। पिछले साल के जनवरी में इस सेगमेंट में कंपनी ने 42,571 वाहनों की बिक्री की थी। (शेयर मंथन, 01 फरवरी 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख