शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) का मुनाफा 75% फिसला

कारोबारी साल 2013-14 की तीसरी तिमाही में आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) का शुद्ध लाभ 103.96 करोड़ रुपये रहा है।
इससे पिछले साल की समान अवधि में इसने 416.76 करोड़ रुपये मुनाफा दर्ज किया था। इस तरह बैंक का मुनाफा साल-दर-साल 75% घट गया है। 
हालाँकि इस दौरान इसकी आमदनी में वृद्धि हुई है और यह 7,070.19 करोड़ रुपये से बढ़ कर 7,149.88 करोड़ रुपये हो गया है। लेकिन बैंक के कुल व्यय में अक्टूबर-दिसंबर 2012 के मुकाबले वृद्धि हुई है, जिसकी वजह से इसके मुनाफे पर चोट पड़ी है। 
बैंक ने अक्टूबर-दिसंबर 2013 में 1,033.36 करोड़ रुपये का प्रावधान (Provisioning) किया है, जबकि अक्टूबर-दिसंबर 2012 में इसने 962.95 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था। (शेयर मंथन, 01 फरवरी 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!