शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमऐंडएम (M&M) की बिक्री 14% घटी, शेयर लुढ़के

जनवरी 2014 में वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की बिक्री में गिरावट दर्ज की गयी है। 

जनवरी 2014 में कंपनी ने कुल 42685 वाहन बेचे हैं, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 49503 वाहन बेचे थे। इस तरह कंपनी की बिक्री 14% घटी है।

जनवरी 2013 में 47841 के मुकाबले जनवरी 2014 में कंपनी की कुल घरेलू बिक्री भी 16% घट कर 40324 हो गयी है। 
इस अवधि में कंपनी की यात्री वाहनों की बिक्री भी 25% घट कर 19792 रही है। जो कि बीते वर्ष इसी माह में 26555 दर्ज की गयी थी।
जनवरी 2014 में कंपनी के निर्यात में भी गिरावट रही है। इस दौरान कंपनी का निर्यात 30% घट कर 1662 रहा है, जबकि जनवरी 2013 में यह 2361 रहा था। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में सुबह 11:07 बजे यह 2.00% के नुकसान के साथ 872.40 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 03 फरवरी 2014) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!