शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोल इंडिया ने किया 473.8 लाख टन कोयले का उत्पादन

कोल इंडिया (Coal India) ने जनवरी 2014 में लक्ष्य से कम कोयले का उत्पादन किया है।
कोल इंडिया और इसकी इकाइयों का जनवरी का उत्पादन लक्ष्य 494.4 लाख टन था। हालाँकि इस दौरान इसका उत्पादन 473.8 टन रहा है, जो तय लक्ष्य का लगभग 96% है। इस अवधि के दौरान कंपनी ने 444.4 लाख टन कोयले की आपूर्ति की है। 
यदि अप्रैल 2013 से जनवरी 2014 तक की अवधि की बात की जाये तो इसके उत्पादन में 3.2% की वृद्धि हुई है, जबकि आपूर्ति में 1.7% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।  
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) में आज सुबह 11.25 बजे कंपनी का शेयर भाव 0.38% की मामूली कमजोरी के साथ 246.55 रुपये है। (शेयर मंथन, 03 फरवरी 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!