शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विजया बैंक (Vijaya Bank) के मुनाफे में 91% कमी

कारोबारी साल 2013-14 की तीसरी तिमाही में विजया बैंक (Vijaya Bank) का मुनाफा घट कर 11.4 करोड़ रुपये रह गया है।
पिछले वर्ष की समान तिमाही में बैंक का मुनाफा 126.7 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह इसका मुनाफा साल-दर-साल 91% गिर गया है। 
हालाँकि इस दौरान बैंक की कुल आय बढ़ कर 2,874.60 करोड़ रुपये हो गयी है। अक्टूबर-दिसंबर 2012 में इसकी कुल आय 2,357.02 करोड़ रुपये रही थी। बैंक के मुनाफे में कमी एक वजह इसके व्यय में वृद्धि है, जो अक्टूबर-दिसंबर 2012 के 2,096.17 करोड़ रुपये से बढ़ कर 2,706.88 करोड़ रुपये हो गयी है। 
इसके अलावा बैंक ने प्रावधान के मद में भी वृद्धि की है और इसे बढ़ा कर 159.41 करोड़ रुपये कर दिया गया है। अक्टूबर-दिसंबर 2012 में यह 102.72 करोड़ रुपये रहा था। बैंक का सकल एनपीए (Gross NPA) साल-दर-साल 2.91% से घट कर 2.67% रह गया है, जबकि शुद्ध एनपीए (Net NPA) 1.71% से गिर कर 1.57% हो गया है। 
यह खबर आने के बाद विजया बैंक का शेयर हरे निशान में चला गया। लेकिन अभी यह दिन के ऊपरी स्तरों से फिसला है और बीएसई में दोपहर 1.44 बजे बिना किसी बदलाव के 37.15 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 03 फरवरी 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख