शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

व्हील्स इंडिया (Wheels India) का मुनाफा घट कर 4.12 करोड़ रुपये

कारोबारी साल 2013-14 की तीसरी तिमाही में व्हील्स इंडिया (Wheels India) के मुनाफे में 54.22% की गिरावट आयी है।
अक्टूबर-दिसंबर 2012 के 9.00 करोड़ रुपये के मुकाबले अक्टूबर-दिसंबर 2013 में इसका मुनाफा 4.12 करोड़ रुपये रहा है।
ऑटो क्षेत्र को कल-पुर्जे आपूर्ति कंपनी व्हील्स इंडिया की आमदनी भी साल-दर-साल के आधार पर घटी है। 31 दिसंबर 2013 को समाप्त तिमाही में इसकी कुल आमदनी 422.79 करोड़ रुपये रही है। पिछले साल की समान अवधि में इस कंपनी की आय 440.95 करोड़ रुपये रही थी। 
यह नतीजा आज शेयर बाजार बंद होने के बाद आया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में आज व्हील्स इंडिया का शेयर भाव 1.77% की मजबूती के साथ 829 रुपये रहा। इससे पहले आज के कारोबार में यह ऊपर की ओर 881.95 रुपये तक चला गया था। आज इस शेयर में कारोबारी मात्रा भी दो हफ्तों के औसत कारोबार का 8 गुना रही। दो हफ्तों के औसत कारोबार 1,401 के मुकाबले आज इसके 0.11 लाख शेयरों में कामकाज हुआ। (शेयर मंथन, 03 फरवरी 2014)   

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!