शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एस्कॉर्ट्स (Escorts) : ट्रैक्टरों की बिक्री में इजाफा

एस्कॉर्ट्स (Escorts) ने जनवरी 2014 में कुल 4,742 ट्रैक्टर बेचे हैं।
कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 4,300 ट्रैक्टर बेचे थे। इस दौरान ट्रैक्टर की बिक्री में 10.3% की बढ़ोतरी हुई है।  
घरेलू बाजार में कंपनी ने बीते वर्ष 4,270 ट्रैक्टरों के मुकाबले 4,695 ट्रैक्टर बेचे। इस तरह कंपनी की घरेलू बाजार में ट्रैक्टरों की बिक्री 10% बढ़ी है। इस दौरान कंपनी ने 47 ट्रैक्टरों का निर्यात किया, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 30 ट्रैक्टरों का निर्यात किया था।
आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 1.33% की बढ़त के साथ 125.70 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 फरवरी 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख