शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डिविस लैब (Divi's Laboratories) का मुनाफा 34% बढ़ा

कारोबारी साल 2013-14 की तीसरी तिमाही में डिविस लैब (Divi's Laboratories) का मुनाफा 219.02 करोड़ रुपये रहा है।
यह अक्टूबर-दिसंबर 2012 के मुनाफे 144.24 करोड़ रुपये से 34.14% अधिक है। इस दौरान इसकी कुल आय 697.18 करोड़ रुपये रही है। पिछले साल की समान अवधि में इसकी कुल आमदनी 556.68 रही थी। 
अक्टूबर-दिसंबर 2013 में डिविस लैब को विदेशी मुद्रा विनिमय के मोर्चे पर 5 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में इस मद में 16 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।  
शेयर बाजार में कंपनी का शेयर हल्की मजबूती के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) में डिविस लैब का शेयर 0.42% की बढ़त के साथ 1321.70 रुपये पर रहा। (शेयर मंथन, 03 फरवरी 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख