शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) को 524.66 करोड़ रुपये का मुनाफा

कारोबारी साल 2013-14 की तीसरी तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) के मुनाफे में साल-दर-साल 7.54% की वृद्धि हुई है।
इस तिमाही में इसने 524.66 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। पिछले साल की समान अवधि में इसका मुनाफा 487.89 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान कंपनी की आमदनी भी बढ़ी है और यह 6,277.72 करोड़ रुपये से बढ़ कर 6,972.46 करोड़ रुपये हो गयी है। इस तिमाही में कंपनी ने 16,80,940 वाहन बेचे। पिछले साल की समान अवधि में इसने 15,73,135 दोपहिया वाहन बेचे थे। 
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में आज सुबह 10.09 बजे हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 0.20% की हल्की मजबूती के साथ 1,967.00 रुपये पर है। हालाँकि इससे पहले यह ऊपर की ओर 1,977.80 रुपये और नीचे की ओर 1,942 रुपये तक गया था। सोमवार को यह शेयर 1,963.05 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 04 फरवरी 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख