शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) की बिक्री में मामूली बढ़ोतरी

चुनौतीपूर्ण माहौल के बावजूद हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने अपनी बिक्री में वृद्धि हासिल करने में सफलता पायी है।
जनवरी 2014 में हीरो मोटोकॉर्प ने 5,61,253 दोपहिया वाहन बेचे हैं। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी की बिक्री 5,57,797 रही थी। इस तरह साल-दर-साल कंपनी की बिक्री 0.62% बढ़ी है। 
दिसंबर 2013 में कंपनी ने 5,24,990 दोपहिया वाहनों की बिक्री की थी। इस तरह जनवरी में कंपनी की बिक्री महीने-दर-महीने के आधार पर 6.9% बढ़ी है। 
गौरतलब है कि साल 2013 में इसने 61,83,784 दोपहिया वाहन बेचे थे, जो किसी भी कैलेंडर साल में कंपनी की सबसे अधिक बिक्री है। (शेयर मंथन, 04 फरवरी 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!