शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारत फोर्ज (Bharat Forge) का मुनाफा हुआ दोगुना

कारोबारी साल 2013-14 की तीसरी तिमाही में भारत फोर्ज (Bharat Forge) को 93.97 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।
यह पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 97.75% अधिक है। 31 दिसंबर 2012 को समाप्त तिमाही में कंपनी को 47.52 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। 
इस दौरान कंपनी की आय साल-दर-साल 23.9% बढ़ कर 857.47 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल की समान अवधि में यह 692.03 करोड़ रुपये रही थी। साथ ही कंपनी की अन्य आय भी 19.46 करोड़ रुपये से बढ़ कर 25.39 करोड़ रुपये हो गयी है। 
कंपनी के निदेशक मंडल की आज हुई बैठक में कारोबारी साल 2013-14 के लिए 100% अंतरिम लाभांश (Interim dividend) घोषित किया गया है यानी 2 रुपये अंकित मूल्य के प्रत्येक शेयर पर शेयरधारकों को 2 रुपये का अंतरिम लाभांश दिया जायेगा। इस अदायगी के लिए 14 फरवरी 2014 की रिकॉर्ड तिथि तय की गयी है और 28 फरवरी 2014 को यह लाभांश अदा किया जायेगा। 
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) में आज दोपहर 12.49 बजे कंपनी का शेयर 0.20% की हल्की कमजोरी के साथ 342 रुपये पर है। इससे पहले यह ऊपर की ओर 347 रुपये और नीचे की ओर 333.60 रुपये तक गया। बीएसई में आज इसकी कारोबारी मात्रा भी बढ़ी है। दो हफ्तों की औसत कारोबारी मात्रा 0.29 लाख के मुकाबले अब तक बीएसई में इसके 1.1 लाख शेयरों में कामकाज हो चुका है। (शेयर मंथन, 04 फरवरी 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख