शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) के निदेशक मंडल की बैठक

धातु क्षेत्र की दिग्गज कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) के निदेशक मंडल की 14 फरवरी 2014 को बैठक बुलायी गयी है।
कंपनी द्वारा इस बैठक में कारोबारी साल 2013-14 की तीसरी तिमाही के नतीजों पर विचार किया जायेगा। साथ ही इस बैठक में कारोबारी साल 2013-14 के लिए अंतरिम लाभांश (Interim dividend) भी पर विचार किया जायेगा। अंतरिम लाभांश की अदायगी के लिए 20 फरवरी 2014 की रिकॉर्ड तिथि (Record date) तय की गयी है।  
शेयर बाजार में आज इसके शेयर में गिरावट है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में आज दोपहर 01.39 बजे यह 2% की गिरावट के साथ 60.90 रुपये पर है। इससे पहले आज यह ऊपर की ओर 62.50 रुपये और नीचे की ओर 60.75 रुपये तक गया। सोमवार को यह शेयर 62.15 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 04 फरवरी 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख