शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अल्स्टॉम टीऐंडडी (Alstom T&D India) को मिला ठेका

 विद्युत वितरण क्षेत्र की कंपनी अल्स्टॉम टीऐंडडी इंडिया (Alstom T&D India) को पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (PGCIL) से ठेका हासिल हुआ है।
ग्रिड सुरक्षा तकनीक की नवीनतम पीढ़ी की आपूर्ति से संबंधित यह ठेका 381.7 करोड़ रुपये का है। इसके तहत कंपनी द्वारा पावर ग्रिड को अत्याधुनिक हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर समाधान की आपूर्ति की जानी है।
यह खबर आने के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) में अल्स्टॉम टीऐंडडी इंडिया का शेयर उछल कर 188.65 रुपये तक चला गया। हालाँकि अब यह अपनी ऊपरी स्तरों से फिसला है और दोपहर 02.00 बजे यह 1.15% की कमजोरी के साथ 185 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 04 फरवरी 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!