शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कावेरी सीड्स (Kaveri Seeds) ने खरीदी हिस्सेदारी

कावेरी सीड्स (Kaveri Seeds) ने जीनोम एग्रिटेक (Genome Agritech) में बहुमत हिस्सेदारी हासिल कर ली है।
कावेरी सीड्स के निदेशक मंडल की 04 फरवरी 2014 को हुई बैठक में इसने जीनोम एग्रिटेक के 91,800 शेयर हासिल करने के लिए आवेदन करने का प्रस्ताव पारित किया है। इस तरह जीनोम एग्रिटेक में इसकी हिस्सेदारी 51% हो जायेगी। कावेरी सीड्स ने यह खरीदारी 23 रुपये प्रति शेयर के भाव से की है। जीनोम एग्रिटेक इस खरीदारी के बाद कावेरी सीड्स की सहायक कंपनी बन जायेगी। 
यह खबर आने के बाद बीएसई में कावेरी सीड्स के शेयर में गिरावट आ गयी और यह 442.10 रुपये तक फिसल गया। हालाँकि अब यह दिन के निचले स्तरों से थोड़ा सँभला है और दोपहर 02.28 बजे कंपनी का शेयर 2.64% की गिरावट के साथ 460.50 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 04 फरवरी 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख