शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) का मुनाफा बढ़ कर 1010 करोड़ रुपये

कारोबारी साल 2013-14 की तीसरी तिमाही में टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) का कंसोलिडेटेड मुनाफे में शानदार वृद्धि हुई है। 

इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 1010 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 276 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

अक्टूबर-दिसंबर 2013 में कंपनी की कुल आय 174% बढ़ कर 4899 करोड़ रुपये रही है। जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 1791 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
कंपनी के नतीजों की यह खबर मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर बुधवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 0.28% की बढ़त के साथ 1769.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 फरवरी 2014) 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!