शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कमिंस इंडिया (Cummins India) देगा 250% अंतरिम लाभांश

कमिंस इंडिया (Cummins India) ने कारोबारी साल 2013-14 के लिए अंतरिम लाभांश (Interim Dividend) की घोषणा कर दी है।
कंपनी के निदेशक मंडल ने 04 फरवरी 2014 को हुई बैठक में कारोबारी साल 2013-14 के लिए 250% अंतरिम लाभांश की घोषणा की है यानी शेयरधारकों को 2 रुपये अंकित मूल्य के प्रत्येक शेयर पर 5 रुपये बतौर अंतरिम लाभांश अदा किया जायेगा।
बीएसई में आज कमिंस इंडिया का शेयर 0.06% की मामूली बढ़त के साथ 441 रुपये पर रहा। आज के कारोबार में यह ऊपर की ओर 445 रुपये और नीचे की ओर 436 रुपये तक गया। सोमवार को बीएसई पर यह शेयर 440.75 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 04 फरवरी 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख