शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

त्रिभुवनदास भीमजी जवेरी (Tribhovandas Bhimji Zaveri) का मुनाफा 56% घटा

कारोबारी साल 2013-14 की तीसरी तिमाही में त्रिभुवनदास भीमजी जवेरी (Tribhovandas Bhimji Zaveri) को 19.08 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।
पिछले साल की समान अवधि में इसने 43.36 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। इस तरह साल-दर-साल कंपनी का मुनाफा 56% घट गया है। 
इस दौरान कंपनी की आमदनी भी साल-दर-साल 10.1% घट गयी है। पिछले साल की समान अवधि के 577.08 करोड़ रुपये के मुकाबले बीती तिमाही में कंपनी की आमदनी 518.94 करोड़ रुपये रही है। हालाँकि तिमाही-दर-तिमाही के आधार पर देखें तो इसकी आय में 60.4% की वृद्धि हुई है। कारोबारी साल 2013-14 की दूसरी तिमाही में इसकी आय 323.61 करोड़ रुपये रही थी। 
अक्टूबर-दिसंबर 2013 में कंपनी का एबिटा 43.63 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की समान अवधि में यह 43.59 करोड़ रुपये रहा था। 
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में आज सुबह 10.29 बजे कंपनी का शेयर 0.04% की हल्की मजबूती के साथ 130.25 रुपये पर है। हालाँकि इससे पहले यह नीचे की ओर 127.55 रुपये तक चला गया था। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख