शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पोलॉरिस (Polaris) ने पेश की एनएसीएच-अनुकूल व्यवस्था

पोलॉरिस फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी (Polaris Financial Technology) ने भारत में विभिन्न पेमेंट व्यवस्थाओं के अनुकूल सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म पेश करने की घोषणा की है।
कंपनी के आईजीटीबी डिवीजन (iGTB) द्वारा पेश यह प्लेटफॉर्म नेशनल ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस (NACH), नेक्स्ट जेनरेशन रियल टाइम ग्रास सेटलमेंट (NG-RTGS) और नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर सिस्टम (NEFT) के साथ सामंजस्य बिठाने में सक्षम है। कंपनी के अनुसार यह अदायगी के मोर्चे पर प्रदर्शन और सुरक्षा से जुड़ी विशेषताओं के लिहाज से बेहतरीन है। पोलॉरिस को उम्मीद है कि इन खासियतों के मद्देनजर विभिन्न बैंक इस प्लेटफॉर्म को अपनाने के लिए प्रेरित होंगे। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर में हल्की मजबूती है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में आज दोपहर 02.25 बजे पोलॉरिस फाइनेंशियल का शेयर 0.62% की तेजी के साथ 129.25 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख